भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे की मुहिम को बॉलीवुड से पहले तो समर्थन मिला लेकिन अब वहां से अन्ना के खिलाफ आवाज उठने लगी है। अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने कहा है कि अन्ना हजारे ‘ब्लैकमेल’ करने की कोशिश कर रहे हैं जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। शर्मिला ने कहा, ‘लोकतंत्र में भूख हड़ताल सरकार को ब्लैकमेल करने का एक हथियार बन गया है। भ्रष्टाचार आज एक अहम मुद्दा है और इसका खात्मा किया जाना चाहिए लेकिन यह कोई तरीका नहीं है। मैं भी अन्ना हजारे का सम्मान करती हूं जिन्होंने अपने गांव को आदर्श गांव में बदल दिया।’
बॉलीवुड अभिनेत्री ने अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का जिक्र करते हुए कहा कि आर्म्ड फोर्सेस (स्पेशल पावर्स एक्ट) खत्म करने की मांग को लेकर मणिपुर में इरोम शर्मिला वर्ष 2000 से ही भूख हड़ताल पर बैठी हुई हैं लेकिन मीडिया इस मुद्दे पर जोर नहीं देना चाहता है। अन्ना हजारे लोकपाल बिल लागू करने को लेकर राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे थे तो करीब पूरे बॉलीवुड से जोरदार समर्थन मिला था।

3 टिप्पणियां:
Sharmilaji ! As per your definition, Mahatma Gandhi was the biggest blackmailer of all times. He called it Satyagrah what you call a Blackmail.
aap kaun ho..aap ka kam naachna aur commercial aid karna hai....? T.V shows main baith ke masti karo..aapne level ka baat karo. kyun chhoti muh bari baat karti ho......aap ka irada poltics main jane ka hai mujhe lag raha hai....kyun ki aap ka naachne wala kaam tho age ke saath bandh ho gaya,,,,,
Sharmila ji ki vishesh nazar mein, phir to, Irom Sharmila bhi blackmail hi karti hui dikhani chahiye thi
?
rajiv
एक टिप्पणी भेजें