राजधानी में करीब 1500 स्कूल बिना किसी अग्निशमन सुरक्षा मंजूरी के ही चल रहे हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक एके शर्मा ने बताया कि अब तक हमने राजधानी की 60 फीसदी स्कूलों को ही अग्निशमन सुरक्षा के प्रमाणपत्र दिए हैं। इसके अलावा बाकी के स्कूलों ने मंजूरी के लिए या तो संपर्क नहीं किया है या वह आग से सुरक्षा के प्रावधान पर खरे नहीं उतर पाए हैं ।
दिल्ली में 4,500 से ज्यादा स्कूल हैं, जिसमें 942 सरकारी स्कूल हैं। शर्मा ने कहा कि बिना किसी प्रमाणपत्र वाले स्कूलों को आगामी दिनों में नोटिस जारी किया जाएगा। शिक्षा विभाग के लिए यह काफी गंभीर बात है कि बिना किसी अग्निशमन एनओसी के ही इतने स्कूल चल रहे हैं। शर्मा ने कहा कि एनओसी मिलने का यह मतलब नहीं है कि उस भवन में कभी आग नहीं ही लगेगी, बल्कि यह सुरक्षा व्यस्थाओं को मजबूत करने के लिए है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें