प्रधानमंत्री का वोट नहीं डालना दुर्भाग्यपूर्ण. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 अप्रैल 2011

प्रधानमंत्री का वोट नहीं डालना दुर्भाग्यपूर्ण.

गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि असम विधानसभा चुनाव में मनमोहन सिंह का वोट नहीं डालना ‘दुर्भाग्‍यपूर्ण’ है। मोदी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह असम के पंजीकृत मतदाता हैं, ऐसे में उनके मतदान में हिस्‍सा नहीं लेने से देश में गलत संदेश जाएगा। 

मोदी नेकहा, ' आज हम डॉ. बी आर अंबेडकर की जयंती मना रहे हैं। अंबेडकर जी ने हमें संविधान दिया और संविधान ने हमें वोट डालने का अधिकार दिया। ऐसे समय में मुझे इस बात से दुख है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने असम में विधानसभा चुनावों में मताधिकार का इस्‍तेमाल नहीं किया।'

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पिछले दो दशक से असम से राज्‍यसभा के सदस्‍य हैं और मनमोहन सिंह और उनकी पत्‍नी गुरशरण कौर का नाम राज्‍य के दिसपुर विधानसभा क्षेत्र में दर्ज है। असम में गत 11 अप्रैल को वोट पड़े हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: