साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने करकरे पर आरोप मढ़ा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 अप्रैल 2011

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने करकरे पर आरोप मढ़ा.

2006 में हुए मालेगांव बम धमाके और 2007 में हुए सुनील जोशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा ने खुद पर लगे आरोपों से पल्ला झाड़ते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सेनिया गांधी, कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार और मुंबई आतंकी हमले में मारे गए एटीएस के चीफ हेमंत करकरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहाकि इन दोनों मामलों मे इस सभी लोगों का हाथ है।

साध्वी ने कहा इन सब लोगों ने मिलकर इन दोनों मामलों की साजिश रची थी। साध्वी प्रज्ञा को मुंबई से इंदौर लाया गया है और मेडिकल चेकअप के लिए यहां अस्पताल में भर्ती किया गया है। सोमवार को उन्हें सुनील जोशी हत्यकांड से संबंधित मामले के लिए देवास ले जाया गया था। साध्वी प्रज्ञा की तबियत खराब होने की शिकायत पर मामले की सुनवाई एम्बुलेंस में ही की गई।

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि इन सभी को जेल भेजा जाना चाहिए। प्रज्ञा ने कहा सुनील जोशी हत्याकांड मामले में दिग्विजय सिंह मुख्य आरोपी हैं। साध्वी ने मांग की इन दोनों मामलों में शरद पवार और दिग्विजय सिंह की जांच होनी चाहिए।