बिहार चुनाव और हिंसा का तांडव. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 अप्रैल 2011

बिहार चुनाव और हिंसा का तांडव.

बिहार के नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र में सोमवार को कुछ अपराधियों ने एक मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार सिलाव धरहरा ग्राम पंचायत की वर्तमान मुखिया सुधा देवी अपने पति प्रेम कुमार सहित करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार कर रही थीं, तभी कुछ अपराधियों ने वहां आकर गोलीबारी शुरू कर दी जिससे प्रेम कुमार की मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों को आरोपी बताते हुए एक मामला सम्बंधित थाने में दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

वहीँ दूसरी और वैशाली जिले में महुआ थाना क्षेत्र के नीलकंठपुर गांव के एक खेत से पुलिस ने मंगलवार को 21 बम बरामद किए। एसपी डॉ. सिद्धार्थ कुमार जैन ने यहां बताया कि महुआ में दो दिन पूर्व संपन्न हुए पंचायत चुनाव में दौरान मतदाताओं के बीच दहशत फैलाने के लिए संभवतः इन बमों को छुपा कर रखा गया था लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के कारण असमाजिक तत्व अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।

डॉ. जैन ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर मंगलवार सुबह इन बमों को बरामद कर लिया। इस सिलसिले में संबंधित थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले छानबीन कर रही है।

1 टिप्पणी:

Rahul Singh ने कहा…

पंचायती राज आने में क्‍या देर रह गई है.