मुम्बई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में आग. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अप्रैल 2011

मुम्बई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में आग.


मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार मध्यरात्रि के बाद मुम्बई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि मुम्बई से दिल्ली आ रही मुम्बई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में विक्रमगढ़ अलोट और थुरिया स्टेशनों के बीच रात दो बजकर 10 मिनट पर आग लग गई। आग की चपेट में एक पैंट्री कार और दो डिब्बे बी6 और बी7 आ गए।  राहत एवं बचाव दल ने तुरन्त मौके पर पहुंचकर इन डिब्बों से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और रेलगाड़ी से क्षतिग्रस्त डिब्बों को अलग किया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।  रेलगाड़ी को सुबह आठ बजकर 21 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना किया गया था। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मुख्यालय के तहत इस हादसे की जांच होगी।



कोई टिप्पणी नहीं: