राजस्थान में पुष्कर भ्रमण के लिए आई एक स्पेनिश युवती से योग प्रशिक्षक द्वारा कथित रूप से दुराचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। स्पेनिश युवती और आरोपी योग प्रशिक्षक से पुलिस पूछताछ कर रही है, लेकिन फिलहाल युवती ने मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट आरोप लगाने की बात कही है।जानकारी के मुताबिक स्पेनिश युवती और उसकी दो सहेलियां पुष्कर में घूमने के लिए आई हुई थी। रविवार की रात करीब पौने दस बजे युवती की सहेलियों ने पुष्कर थाना पुलिस को सूचना दी कि उनकी सहेली के साथ योग प्रशिक्षक ने दुराचार किया है। पुलिस युवतियों की सूचना पर होटल सीरिया पहुंची तथा आरोपी और पीड़िता को थाने ले गई ।
जानकारी के मुताबिक स्पेनिश युवती पेशे से वकील है। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे स्पेनिश युवती को योगा गुरु मिला जिसने योग सिखाने का प्रस्ताव रखा। युवती ने स्वीकार कर लिया। योग गुरु युवती को होटल सीरिया के एक कमरे में ले गया। उसकी दोनों सहेलियां घूमने चलीं गईं। रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों घूम फिर कर लौटीं तो सहेली को न पाकर उन्हें चिंता हुई। दोनों युवतियां होटल पहुंची और कमरा खुलवाया तो वहां उन्होंने स्पेनिश युवती को निर्वस्त्र और अर्धमूर्छित अवस्था में पाया। योगा गुरु भी कमरे में निर्वस्त्र ही था। युवतियों ने तत्काल पुलिस को मौके पर बुला लिया। योगा गुरु और पीड़िता को पुलिस थाने ले आई। पीड़िता की सहेलियों ने दुराचार का आरोप लगाया है, लेकिन पीड़ित युवती ने पुलिस को कहा है कि पहले उसकी मेडिकल जांच कराएं, इसमें पुष्टि के बाद ही वह रिपोर्ट दर्ज कराएगी। सोमवार को जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें