राजा का भाई रिश्वत देते रंगे हाथ गिरफ्तार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 अप्रैल 2011

राजा का भाई रिश्वत देते रंगे हाथ गिरफ्तार.

पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा के भाई को तमिलनाडु के पेरूंबलूर जिले में 13 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि कालियापेरूमल को रविवार रात लबाकुडी काडु और इरायुर में मतदाताओं को रिश्वत देते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उन्हें पिछले कुछ दिनों में ऐसी हरकत के लिए दूसरी बार पकड़ा गया है। कालियापेरूमल को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

उद्यमी कालियापेरूमल पर आईपीसी की कई धाराओं के तहत मुकदमा चलाया जा रहा है। इनमें रिश्वत देना और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि उनसे कुछ कैलंडर और डायरियां जब्त की गई हैं। पुलिस ने 9 अप्रैल को कालियापेरूमल को एक स्वयंसेवी महिला समूह को पैसे देने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

1 टिप्पणी:

Kajal Kumar's Cartoons काजल कुमार के कार्टून ने कहा…

बहुत ज़्यादती है... दोनों भाइयों के पीछे तो हाथ धो कर ही पड़ गया कानून