आईसी-814 का संदिग्ध साजिशकर्ता चिली में. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 अप्रैल 2011

आईसी-814 का संदिग्ध साजिशकर्ता चिली में.

 चिली में गिरफ़्तार पाकिस्तानी मूल के एक व्यक्ति को लेकर  यह चर्चा तेज़ है कि कहीं वह व्यक्ति वर्ष 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी-814 के अपहरण का प्रमुख साज़िशकर्ता तो नहीं. अब्दुल रऊफ़ नाम के इस व्यक्ति को चिली की पुलिस ने गिरफ़्तार किया है और सीबीआई को इस बारे में सूचित भी किया है.

अब्दुल रऊफ़ को वर्ष 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी-814 के अपरहण का प्रमुख साज़िशकर्ता माना जाता है. अब्दुल रऊफ़ की सीबीआई को तलाश है और उसके ख़िलाफ़ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है. चिली की पुलिस ने इस व्यक्ति के फ़िंगर प्रिंट्स भी भेजे हैं, लेकिन सीबीआई के पास न तो अब्दुल रऊफ़ की तस्वीरें हैं और न ही फ़िंगर प्रिंट्स.

 सीबीआई जल्द ही एक टीम चिली रवाना कर रही है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि गिरफ़्तार व्यक्ति वही अब्दुल रऊफ़ है, जिस पर आईसी-814 के अपरहण में प्रमुख भूमिका निभाने का आरोप है. अब्दुल रऊफ़ जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अज़हर के क़रीबी रिश्तेदार हैं. आईसी-814 में सवार 160 यात्रियों की रिहाई के बदले मौलाना मसूद अज़हर समेत तीन चरमपंथियों को छोड़ा गया था.

24 दिसंबर 1999 को इस विमान का अपहरण नेपाल की राजधानी काठमांडू में किया गया था. बाद में अपहर्ता इस विमान को दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के कंधार में ले गए थे. आठ दिनों तक चली बातचीत के बाद यात्रियों की रिहाई संभव हो पाई थी, लेकिन उनके बदले भारत सरकार को मौलाना मसूद अज़हर और दो अन्य चरमंपथियों को छोड़ना पड़ा था.

कोई टिप्पणी नहीं: