एयर इंडिया के पायलट हड़ताल पर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 अप्रैल 2011

एयर इंडिया के पायलट हड़ताल पर.


देश की प्रमुख एयरलाइंस एयर इंडिया के करीब 800 पायलट अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए बुधवार को हड़ताल पर चले गए। पायलटों की हड़ताल के कारण इस भीड़-भाड़ वाले मौसम में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को हड़ताल के कारण 19 उड़ानों को रद्द कर देना पड़ा है। मुंबई से 6 फ्लाइंटों को रद्द कर दिया गया है। मुबंई से दिल्ली, गोवा, तिरुअनंतपुरम और इंदौर जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ा है। इस हड़ताल का असर इंटरनैशनल फ्लाइट्स पर भी पड़ा है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया है कि मुंबई-सिंगापुर उड़ान को रद्द कर दिया गया है।
एयर इंडिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि एयर इंडिया ने इंडियन कमर्शल पायलट्स असोसिएशन की मान्यता खत्म कर दी है और उसके दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों को सील कर दिया गया है।
पायलट मैनेजमेंट से सैलरी में समानता और काम के बेहतर माहौल की मांग कर रहे हैं। पायलटों ने हड़ताल का फैसला असोसिएशन, मैनेजमेंट और चीफ लेबर कमिश्नर के बीच बातचीत नाकाम रहने के बाद किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: