जैतपुर परमाणु संयंत्र जारी रहेगा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 अप्रैल 2011

जैतपुर परमाणु संयंत्र जारी रहेगा.

महाराष्ट्र में जैतपुर परमाणु संयंत्र के विरोध के बावजूद भारत सरकार ने इस परियोजना को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. लेकिन सुरक्षा से जुड़े पहुलओं को पारदर्शी तरीके से उच्च प्राथमिकता दी जाएगी और एक स्वतंत्र नियामक का गठन होगा. जैतपुर परियोजना को आगे बढ़ाने का फैसला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में लिया गया. यह बैठक जापान के फुकुशिमा परमाणु संयंत्र में रेडियोधर्मी रिसाव के मद्देनजर परमाणु सुरक्षा को लेकर पैदा हो रही चिंताओं और जैतपुर में फ्रांस की मदद से बनने वाले परमाणु संयंत्र के विरोध को देखते हुए बुलाई गई. बैठक में कहा गया कि जैतपुर संयंत्र का विरोध मुख्य तौर पर राजनीतिक और विचारधारा के चलते हो रहा है और इस विरोध को विपक्षी शिवसेना पार्टी हवा दे रही है.

कोई टिप्पणी नहीं: