जन लोकपाल बिल की ड्राफ्टिंग कमेटी के सह-अध्यक्ष पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण ने कहा है कि ड्राफ्टिंग कमेटी में योगा नहीं होगा। शांतिभूषड्राफ्टिंग कमेटी में योगा नहीं होगाण ड्राफ्टिंग कमेटी में योगा नहीं होगा ने कहा है कि ड्राफ्टिंग कमेटी में कानून की समझ रखने वाले लोगों की जरूरत है न कि योग करने और कराने वालों की। शांति भूषण ने बाबा रामदेव के उस बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर की है, जिसमें बाबा रामदेव ने शांतिभूषण और उनके बेटे प्रशांत भूषण को कमेटी में शामिल करने के फैसले को वंशवाद बताया था।
वहीं बाबा रामदेव को अन्ना हजारे ने नसीहत दी है कि वो संकुचित मानसिकता छोड़ दें। अन्ना ने बाबा से कहा है कि उन्हें देशहित को ऊपर रखना चाहिए और जन लोकपाल बिल की ड्राफ्ट कमेटी में वंशवाद जैसी बात नहीं करनी चाहिए।
भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में अन्ना को मिली सफलता के बाद बौखलाए बाबा रामदेव ने ड्राफ्टिं कमेटी में शांति भूषण और उनके बेटे प्रशांत भूषण को शामिल किए जाने पर आपत्ति जाहिर की थी। बाबा ने कहा था कि ड्राफ्ट कमेटी में वंशवाद पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

1 टिप्पणी:
yes i m agreed with u, yaga nahi hoga . but i m asking to u pl. say about the way of u people have been selected it is democratic? pl say
drbn singh bhu vnsi
एक टिप्पणी भेजें