यासीन मलिक गिरफ्तार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2011

यासीन मलिक गिरफ्तार.


जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन मलिक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मलिक को श्रीनगर में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद मलिक और उनके कुछ साथियों ने मायसुमा पुलिस थाने पर हंगामा किया इसलिए उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।

यासीन मल्लिक के ऊपर एक स्थानीय ट्रैक्सी ड्राइवर ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि मलिक ने अपने साथियों के साथ ना केवल पुलिस स्टोशन में हंगामा मचाया बल्कि वहां तोड़-फोड़ भी की। इसके अलावा उन्होने सड़क पर हंगामा इलाके की शांति भंग की और सड़क पर उनकी वजह से ट्रैफिक लग गया।

यासीन मलिक की गिरफ्तारी की खबर से मायसूमा इलाके में तनाव फैल गया। लोगों ने पुलिस के इस कदम पर अपना आक्रोश जताते हुए दुकाने बंद कर दी और इलाके में अघोषित सन्नाटा छा गया।

कोई टिप्पणी नहीं: