कंधार जेल से तालिबानी कैदी फरार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 25 अप्रैल 2011

कंधार जेल से तालिबानी कैदी फरार.


  दक्षिणी अफगानिस्तान स्थित कंधार जेल से सैकड़ों मीटर लंबी एक सुरंग की मदद से करीब 500 तालिबान कैदी फरार हो गए हैं। तालिबान ने कहा कि जेल तोड़े जाने के पीछे उसका हाथ है और इसमें फरार होने वाले सभी कैदी उसके संगठन के सदस्य हैं। जेल के डीजी गुलाम दस्तगीर मेयर ने कहा कि दक्षिण क्षेत्र से जेल के अंदर तक सैकड़ों मीटर लंबी एक सुरंग खोदी गई और उससे रातों रात 476 राजनीतिक कैदी फरार हो गए। कंधार के एग्ज़ेक्युटिव पुलिस ऑफ़िसर शायर शाह यूसुफजई ने भी जेल से कैदियों के फरार होने की पुष्टि करते हुए कहा, रात कुछ राजनीतिक कैदी जेल तोड़कर फरार हो गए। 

तालिबान के प्रवक्ता यूसुफ अहमदी ने कहा कि जेल तोड़े जाने के पीछे उसके संगठन का हाथ है। उसने कहा, 360 मीटर लंबी सुरंग खोदी गई और रात करीब 11 बजे कैदियों ने उससे निकलना शुरू कर दिया। सुबह तक करीब 541 कैदी सुरंग से फरार हो गए। प्रवक्ता ने कहा कि फरार होने वाले कैदियों में से 106 तालिबान कमांडर शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: