जेल देश में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 अप्रैल 2011

जेल देश में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी.


आमतौर पर तिहाड़ जेल देश में बड़े आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वालों के बंदीगृह के रूप में जाना जाता है लेकिन सिक्के का दूसरा पहलु भी है जहां इसी जेल के छह कैदी प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के सिलसिले में दिनरात एक किए हुए हैं। तिहाड़ में जेल संख्या तीन में हत्या, अपहरण और धोखाधड़ी जैसे आपराधों के मामले में बंद छह कैदी आईएएस की तैयारी में जी जान से जुटे हैं हालांकि वे अपनी रिहाई के बारे में निश्चित नहीं हैं।


इन कैदियों को कोई कोचिंग सुविधा उपलब्ध नहीं है और स्वअध्ययन के साथ तैयारियों के सिलसिले में एक अन्य कैदी से सहायता प्राप्त कर रहे हैं जिसने पूर्व में आईएएस की तैयारी में छात्रों को कोचिंग दी थी। हत्या के आरोप में जेल में बंद गाइजोआयो जार्ज ने कहा कि अगर ठीक ढंग से संभावना तलाशी जाए और उसका उपयोग किया जाए तो मणिपुर में भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में सहयोग की काफी संभावना है। लेकिन अभी तक इसका दोहन नहीं किया जा सका है। इस क्षेत्र के युवाओं को प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है। अगर मैं आईएएस परीक्षा पास करता हूं तो राज्य का विकास मेरा मुख्य एजेंडा होगा।


जार्ज उस समय सुर्खियों में आए थे जब तिहाड़ जेल में पहले प्लेसमेंट कार्यक्रम में उन्हें कई कंपनियों से नौकरियों की पेशकश प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि मुझे जब भी समय मिलता है, मैं पढ़ता हूं। जेल से बाहर रहने के दौरान प्राप्त जी एनआईआईटी कोर्स से मुझे काफी लाभ मिला। हालांकि इस परीक्षा (आईएएस) की तैयारी के लिए 24 घंटे का समय काफी कम है। जेल में बंद एक अन्य सहयोगी से मुझे काफी मदद मिल रही है जो स्वयं परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के निवासी सिद्धार्थ सिंह सिदर तिहाड़ के कई कैदियों के लिए बड़ी मदद बन गए हैं जो इस प्रतिष्ठित परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। आईआईटी खड़गपुर से डिग्री हासिल करने और नौकरी छोड़कर आईएएस की तैयारी करने दिल्ली आने के बाद सिद्धार्थ ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए मुखर्जी नगर क्षेत्र में कोचिंग क्लास भी शुरू किया था। उन्होंने कहा कि मैं दिसंबर 2010 से जेल में हूं। मुझे यह समझ में नहीं आ रहा है कि जेल को मैं वरदान समझूं या अभिशाप मानू। मैं खुश हूं कि मुझे आईएएस परीक्षा की तैयारी के लिए समय मिल रहा है।


तिहाड़ जेल के महानिदेशक (जेल) नीरज कुमार ने कहा कि जेल प्रशासन परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी कैदियों की पूरी मदद कर रहा है और जरूरी पाठ्य सामग्री उपलब्ध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने 2009 में बलात्कार के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे एक कैदी को उस समय रिहा किया था जब उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास की थी।  


1 टिप्पणी:

बलबीर सिंह गुलाटी ने कहा…

kehaten hain ki jab aap ek school kholten hain to ek jail band karten hain.
lekin jab jail hi school ban jaye to kya kehane...
Achchi post...
Jankari ke liye dhanyewaad