मुंबई से अपहृत कर्नित इलाहबाद में मिला, - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 अप्रैल 2011

मुंबई से अपहृत कर्नित इलाहबाद में मिला,

मुंबई के कांदीवली से इस महीने की शुरुआत में अगवा किए गए पांच साल के एक बच्चे को उत्तर प्रदेश से छुड़ाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, कर्णित शाह बीते छह अप्रैल से लापता था। प्रणीक गार्डन में रहने वाले इस बच्चे के माता-पिता ने कर्णित के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। शुरुआती जांच में पता चला कि यह मामला किडनैप से जुड़ा है। डीसीपी महेश पाटिल ने बताया कि यह बच्चा उत्तर प्रदेश से मिला है। वह बिल्कुल सुरक्षित है और उसे अब मुंबई लाया जा रहा है। यह पूछे जाने पर कि क्या किडनैपर को भी गिरफ्तार किया गया है ? तो उन्होंने इसपर किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

कर्णित के दादा चंद्रकांत शाह ने कहा कि हम पुलिस के आभारी हैं कि उन्होंने कर्णित का पता लगाने के लिए पुरजोर कोशिश की। एक पुलिसकर्मी ने फोन करके बताया कि कर्णित उत्तर प्रदेश से मिला है। उसे मुंबई से लाया जा रहा है। कर्णित के गायब होने के बाद से उसके परिवार ने दो लाख रुपये के इनाम का एलान किया था। बेटे का पता लगाने के लिए कर्णित के पिता ने फेसबुक पर भी लोगों से मदद की अपील की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: