मीडिया रिपोर्ट के कारण मोदी नीतीश को सराहा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 13 अप्रैल 2011

मीडिया रिपोर्ट के कारण मोदी नीतीश को सराहा.

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि उन्हें इस बात की बहुत पीड़ा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के मुद्दे पर उन्हें बार-बार सफाई देनी पड़ रही है।

हजारे ने मंगलवार को मल्लिका साराभाई को लिखे एक पत्र में कहा- मैं यह मानता हूं कि मैं बिल्कुल अराजनीतिक हूं और सांप्रदायिकता के खिलाफ हूं। गौरतलब है कि अन्ना हजारे के गुजरात में हुए विकास के लिए मोदी की तारीफ करने पर मल्लिका साराभाई ने उन्हें एक ई-मेल भेजकर कहा था कि वह इससे (मोदी की तारीफ से) हैरान हैं।

अन्ना ने अपने पत्र में कहा, ' दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुझसे बिहार और गुजरात के मुख्यमंत्रियों द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में पूछा गया था और मीडिया में आई रिपोर्ट्स के आधार पर मैंने कहा कि गुजरात और बिहार ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बहुत ही अच्छ काम किया है। लेकिन इसके साथ ही मैंने गुजरात में 2002 में हुए दंगे और सांप्रदायिकता की निंदा भी की थी। '

1 टिप्पणी:

blogtaknik ने कहा…

अब राजनेता अन्ना हजरेजी के गुजरात और बिहार सरकार की सराहना को इश्यु बनाकर मूल मुदे से भटकाने की कोशिश कर रहे हें.