सर्कस में बच्चों के काम करने पर रोक. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अप्रैल 2011

सर्कस में बच्चों के काम करने पर रोक.

 सरकार को तो सर्कस में काम करने वाले बच्चों के मानवाधिकारों के प्रति कभी चिंता हुई नहीं लेकिन आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने इस बाबत सरकार को निर्देश जारी कर ही दिया। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह सर्कस में बच्चों के काम करने पर रोक लगाने सम्बंधी एक अधिसूचना जारी करे। 

सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति दलबीर भंडारी और न्यायमूर्ति दीपक वर्मा की पीठ ने कहा, "संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत इन बच्चों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए हम केंद्र सरकार को निर्देश देते हैं कि वह सर्कस में बच्चों की नियुक्ति पर रोक लगाने सम्बंधी उचित अधिसूचना जारी करे।"

न्यायालय ने कहा कि मुक्त कराए गए बच्चों को अलग कमरों में रखा जाना चाहिए या फिर उचित सत्यापन के बाद यदि वे चाहें तो उन्हें उनके अभिभावकों को सुपुर्द किया जा सकता है। न्यायालय ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को सर्कस से मुक्त कराए जाने वाले बच्चों के पुनर्वास के लिए योजना तैयार करने का निर्देश दिया। न्यायालय ने कहा कि मंत्रालयों को 19 जून से पहले अनुपालन रपट दाखिल करने होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: