उत्तर प्रदेश के गाँव में आग. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अप्रैल 2011

उत्तर प्रदेश के गाँव में आग.

रविवार की देर रात उत्‍तर प्रदेश में कुदरत का कहर इस कदर बरसा की कितने घर से बेघर हो गये और कितनों पर से अपनों का साया उठ गया। देर रात आई तेज आंधी से लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर जिलों में 30 से अधिक गांवों में आग लग गई, जिसमें दो बालिकाओं समेत छह लोगों की झुलसकर मौत हो गई और हजारों एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद से गांवों में मातम का माहौल व्‍याप्‍त है और हर तरफ आग ही आग नजर आ रही है। पुलिस के अनुसार लखीमपुर खीरी जिले के मोहलिया गांव में तीन की झुलसकर से मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात आंधी आने से लखीमपुर खीरी के एक गांव में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना विक्राल रूप धारण कर लिया और धीरे धीरे लगभग 30 गांव पूरी तरह से आग की चपेट में आ गये। पुलिस ने बताया कि जनपद के पिपरिया कप्तान गांव में आग में तीन की झुलस कर मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

पुलिस ने बताया कि लीखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी क्षेत्र के करीब 30 गांव मे आग लगी जहां खेतों में खड़ी व कटी पड़ी गेंहूं की फसल जलकर राख हो गई। शाहजहांपुर जिले के आठ गांवों में भी आग ने भारी तबाही मचाई। आग में अनेकों घर जल गए और कई मवेशियों की झुलसकर मृत्यु हो गई। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शासन ने मृतकों को एक एक लाख रुपये मुआवजे के रूप में देने की घोषणा की है।

कोई टिप्पणी नहीं: