
मिस्र की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपती होस्नी मुबारक और उनके बेटों से पूछताछ के आदेश दिए हैं. मुबारक और उनके बेटों पर आरोप है कि जनवरी में शुरू हुए प्रदर्शनों में उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा का प्रयोग किया, जिस कारण कई लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए. मिस्र में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान करीब 800 लोगों की मौत हुई.
अदालत ने गृह मंत्रालय से कहा है कि वो जल्द से जल्द सारी औपचारिकताएं पूरी करें, ताकि मुबारक और उनके बेटों को समन भेजा जा सके. मुबारक पर रिश्वतखोरी का भी मुकदमा चलेगा. रिपोर्टों के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री अहमद नजीफ को पहले ही रिश्वतखोरी के मामलों में 15 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है. मुबारक के बेटे गमाल पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं. साथ ही मुबारक के पूर्व सैन्य प्रमुख जकारिया आजमी भी 15 दिन की हिरासत में हैं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें