कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से योग गुरू बाबा रामदेव पर कटाक्ष किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज से 10 साल पहले योग गुरू के पास साईकिल का पंचर बनवाने के लिए पैसे नहीं थे, और आज वो करोड़ो-अरबों के मालिक है आखिर उन के पास कोई जादू की छड़ी आ गई है क्या जिसके चलते वो रातों रात राजा बन गये, उन्हें अपनी संपत्ति का ब्यौरा हर हलात में सार्वजनिक करना चाहिए।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि बाबा रामदेव को अपने ट्रस्ट की संपत्ति और दान-दक्षिणा का ब्यौरा सार्वजनिक करना चाहिये। आखिर पता तो चले उनके पास खज़ाना कहां से आया? सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘जिन बाबा रामदेव के पास करीब 10 साल पहले साइकिल का पंचर बनवाने का भी पैसा नहीं रहता था, वह आज 1,100 करोड रुपये के ट्रस्ट के मालिक कैसे बन गये।
कालेधन वालों पर नकेल कसने के लिए तैयार बाबा रामदेव पहले अपने गड़े धन के बारे में बतायें, सबको पता है कि अगर कोई ईमानदारी से कमाये तो उसे दस साल क्या बीस से पच्चीस साल लगेंगे करोड़ो कमाने में। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिये कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ़ बडी-बडी बातें करने वाले योग गुरु को दान में कहीं काला धन तो नहीं मिला।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें