हेलमेट नहीं पहना तो पेट्रोल नहीं मिलेगा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 अप्रैल 2011

हेलमेट नहीं पहना तो पेट्रोल नहीं मिलेगा.

सड़क हादसों से होने वाली मौतों को रोकने के मकसद से यूपी के फर्रुखाबाद जिला प्रशासन का यह आदेश सोमवार से लागू हो गया। फर्रुखाबाद के नवनियुक्त डीएम रिग्जियान सैंफिल ने अनोखी पहल करते हुए यह आदेश जारी किया है। सैंफिल ने बताया कि सोमवार से जिले के किसी भी पेट्रोल पंप पर हेलमेट न पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक कर इस आदेश को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि ज्यादातर हादसों में पाया जाता है कि दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के होता है और उसकी मौत सिर में गंभीर चोट लगने से होती है। हमारा मानना कि इस कदम से लोग हेलमेट पहनने के लिए मजबूर होंगे। फर्रुखाबाद में बीते कुछ दिनों में बिना हेलमेट दोपहिया चालकों की मौतों से जुड़े कई हादसों के सामने आने के बाद डीएम को यह आदेश लागू करने का विचार आया।

उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद आने के बाद मुझे सड़क हादसों के करीब 10 मामले देखने को मिले हैं, जिनमें मरने वाले छात्र, सरकारी कर्मचारी और पुलिसकर्मी शामिल थे। इन लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था। मैंने सोचा कि कोई ऐसा तरीका लाया जाए जिससे लोग दोपहिया वाहन से चलने के दौरान हेलमेट का प्रयोग करने को मजबूर भी हों और उन्हें कोई समस्या भी न हो। इस संबंध में यातायात विभाग के अधिकारियों से भी विचार मांगे गए हैं।

जिले के यातायात प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि डीएम के इस आदेश से निश्चित तौर पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। हेलमेट लगाना एक तरह से लोगों की मजबूरी भी हो जाएगी , क्योंकि बिना हेलमेट उन्हें पंपों पर पेट्रोल ही नहीं मिलेगा। कुमार ने कहा कि राज्य में पहली बार इस तरह की अनोखी पहल की गई है। उम्मीद है कि भविष्य में दूसरे जिलों में भी इस कदम को अपनाया जाएगा ।

कोई टिप्पणी नहीं: