प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार के कांग्रेस नेता अमलेंदु पांडे से पूछताछ की है। हसन अली की मदद इस नेता ने फर्जी पासपोर्ट बनवाने में की थी। वैसे खबरों के मुताबिक आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का काला धन हसन अली छुपाता था। ऐसा मामला भी सामने आ रहा है।
प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के मुताबिक काशीनाथ टपूरिया ने हसन अली को पूर्व सीएम से मुलाकात कराई थी। लेकिन बाद में हसन अली इनके सलाहकार और सबसे करीबी बन गया। बहुत लंबे समय से हसन अली इस राजनेता के कालेधन को छुपाता था और उनकी मौत के बाद उनके बेटे का पैसा भी यह सफेद करता था। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के मुताबिक बिहार के नेता अमलेंदु पांडेय को समन भी जारी कर चुका है। यह समन फर्जी पासपोर्ट के मामले में हसन अली के साथ संबंध रखने की वजह से जारी हुआ था।
टपूरिया और अली कांग्रेस सांसद के साथ काठमांडू से सिंगापुर फर्जी पासपोर्ट से यात्रा किये थे। जांचकर्ताओं ने बताया कि हसन अली केवल कालाधन को छुपाता ही नहीं बल्कि सोने की तस्करी भी करता था और कुवैत में उसकी गहने की दूकान भी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें