बिजनेस जगत की जानी मानी पत्रिका फॉर्च्यून ने दुनिया में सबसे ज्यादा तारीफ बटोरने वाली कंपनियों की एक लिस्ट जारी की है। ‘वर्ल्ड्स मोस्ट एडमायर्ड कंपनिज’ के नाम से जारी की गई इस लिस्ट में पहले स्थान पर आईफोन और आईपैड जैसे नायाब प्रॉडक्ट्स बनाने वाली कंपनी एप्पल को जगह मिली है। खास बात यह है कि इस कंपनी को लगातार चौथे साल यह सम्मान मिला है।
दूसरे नंबर पर जगह मिली है दुनिया की नंबर एक सर्च इंजन कंपनी गूगल को। यह कंपनी अब मोबाइल फोन के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम भी बना रही है। फॉर्च्यून की लिस्ट में तीसरे नंबर पर बर्कशायर हैथवे को जगह मिली है। दुनिया के जाने माने रईस वारेन बफे इस कंपनी के मालिक हैं।
लिस्ट में चोथे पायदान पर साउथ वेस्ट एयरलाइन्स, पांचवे स्थान पर जानी मानी कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स कंपनी प्रोक्टर एंड गैंबल, छठे नंबर पर कोका कोला, सातवें स्थान पर अमेजन डॉट कॉम, आठवें नंबर पर फेडेक्स (शिपिंग कंपनी), नौवें पायदान पर माइक्रोसॉफ्ट और दसवें स्थान पर मैक डोनाल्ड को जगह मिली है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें