जैतापुर परियोजना के विरोध में प्रदर्शन. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 अप्रैल 2011

जैतापुर परियोजना के विरोध में प्रदर्शन.


 जैतापुर परमाणु बिजलीघर परियोजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के सोमवार को हिंसक हो जाने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों में पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। पुलिस की गोली से एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। रत्नागिरि की पुलिस इस विषय पर कुछ भी बोलने से इंकार किया।

पुलिस ने कम-से-कम 50 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। प्रदर्शन में जैतापुर, नाते और मधुबन गांव के सैकड़ों लोग शामिल थे। प्रदर्शन में स्थानीय विधायक राजन साल्वी, स्थानीय पार्टियों और गैर सरकारी संगठनों को भी शामिल किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने नाते पुलिस चौकी पर हमला कर दिया और अधिकारियों के साथ धक्कामुक्की, जिसके बाद पुलिस ने हल्की फुल्की लाठियां और हवा में गोलियां भी बरसाईं।



कोई टिप्पणी नहीं: