बिहार में नक्सली गोलाबारी, एक की मौत. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अप्रैल 2011

बिहार में नक्सली गोलाबारी, एक की मौत.

बिहार में जमुई जिले के नक्सल प्रभावित खैरा थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के नक्सलियों की गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। इस दौरान नक्सलियों ने एक मोबाइल टावर को विस्फोट से उड़ा दिया।

पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने करीब चार बजे तड़के दयालडीह गांव में धावा बोलकर एक मोबाइल टावर में पहले आग लगा दी और फिर उसे विस्फोट कर उड़ा दिया, जिससे टावर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विस्फोट के बाद घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों पर नक्सलियों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें एक युवक को गोली लग गई। अस्पताल ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान वीर ठाकुर के रूप में की गई है। घटना की प्राथमिकी संबंधित थाने में दर्ज करा दी गई है तथा नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: