बाबा रामदेव के नुस्खे की जाँच. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 अप्रैल 2011

बाबा रामदेव के नुस्खे की जाँच.


खून में चीनी की मात्रा को काबू में रखने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा सुझाए गए लौकी और करेले का रस क्या वाकई असरदार होता है? अब इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) इस बात की जांच करेगा कि क्या लौकी और करेले के रस से खून में चीनी के स्तर में कमी आती है। इस रिसर्च के लिए आईसीएमआर ने एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। यह समिति इस बात का पता लगाएगी कि क्या लौकी का रस पीना स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है।

आईसीएमआर से कई डॉक्टरों ने यह शिकायत की है कि लौकी का रस पीने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। गौरतलब है कि गुड़गांव और दिल्ली में पिछले साल लौकी का रस पीने से दो लोगों की मौत हो गई थी।

पिछले साल काउंसिल फॉर साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च के 59 साल के उप सचिव की मौत लौकी का रस पीने से हुई थी। उप सचिव की मौत लौकी और करेले के एक गिलास रस पीने से हुई थी। वहीं,  जून, 2010 में मधुमेह से पीड़ित सुशील कुमार सक्सेना की एक अस्पताल में खून की उलटी करने के बाद मौत हो गई थी। उन्होंने भी लौकी का रस पिया था।  

2 टिप्‍पणियां:

Kajal Kumar's Cartoons काजल कुमार के कार्टून ने कहा…

ठीक बात है. जांज क्यों न हो ही जाए

Udan Tashtari ने कहा…

बड़ी देर से जागे.