
बिहार में प. चंपारण जिले के बेतिया नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक के निकट शुक्रवार को आज दिनदहाड़े शस्त्रधारियों ने राजद नेता आलिद राय की गोली मार कर हत्या कर दी जबकि एक अन्य को घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राय के घर में अचानक घुस आये लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। घटना में राय की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उनका सहयोगी आलोक झा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी हमलावर फरार हो गये।
घटना के कारणों को तत्काल पता नहीं चल सका है। राय कुछ वर्ष पूर्व जिले में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में नामजद अभियुक्तथे तथा हाल ही में जमानत पर रिहा हुए थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें