प्रशांत भूषण मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अप्रैल 2011

प्रशांत भूषण मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे.

 

 लोकपाल बिल के लिए बनी 10 सदस्यीय ड्राफ्टिंग कमेटी के को-चेयरमैन शांति भूषण पर सवाल खड़े करने वाली सीडी खुद कठघरे में आ गई है। ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्य प्रशांत भूषण सीडी के पीछे के साजिश को उजागर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करेंगे।उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर वो कोर्ट में अर्जी दाखिल करेंगे।

प्रशांत भूषण ने कहा कि वो इस सीडी को लेकर जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।  प्रशांत भूषण के अनुसार यह लोकपाल बिल को बदनाम करने की शाजिस है। ये बड़े मुकदमे अमर सिंह की सीडी और 2 जी स्पेक्ट्रम से जुड़े हुए हैं। 

  प्रशांत भूषण ने बताया कि इस सीडी की जांच कराई गई है। जिसके विश्लेषण के बाद पाया गया है कि 2006 की सीडी का ही कुछ हिस्सा उठाकर 2011 में एक नई सीडी बना दी गई।
अमर सिंह की उस बहुचर्चित सीडी पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंध लगा रखा है। लेकिन टेप के मुताबिक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह कहते हैं कि अब इनको कौन समझाए चाहे गृह मंत्री हो चाहे कोई ऐरा गैरा..इनको क्या समझाया जाए..। वहीं अमर सिंह कहते हैं कि ठीक हो गया सर। फिर मुलायम सिंह की आवाज है कि हां, ठीक हो गया। बहुत अच्छा...नहीं तो... ये तो मर जाएंगे...ये सब...। फिर अमर सिंह कहते हैं कि हां कहीं के नहीं रहेंगे...कल प्रकाश करात देंगे। हां देंगे..चाहिर सर। हां, चाहिए।
इसके बाद अमर सिंह कहते हैं...आपका आर्शीवाद बना रहे हम लोगों के साथ...मुलायम सिंह कहते सुनाई पड़ते हैं...बस पूरा आर्शावाद है...।जी
अमिताभ गए। अमर सिंह...हां वो गए...।

मीडिया से बात करते हुए प्रशांत भूषण ने खुलासा किया कि शांतिभूषण की सीडी की दो अलग-अलग लैब में जांच करवाई गई है। हैदराबाद की मशहूर ट्रुथ लैब और अमेरिका की दूसरी लैब में जांच हुई। फोरेंसिक जांच में ये सामने आया कि सीडी में 6 जगह छेड़छाड़ की गई है। लैब के अलावा नामी फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी सीडी की असलियत पर शंका जाहिर की है। और कहा कि वो इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करेंगे। ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके। शांति भूषण ने दिल्ली पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज करा रखी है। इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए इंडियन एक्सप्रेस अखबार से सीडी मांगी है। जिसके पास ये सीडी सबसे पहले पहुंचाए जाने की खबर है। इस जांच के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि कहीं ये शांति भूषण के खिलाफ चलायी जा रही मुहिम का हिस्सा तो नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: