
भोजपुर जिले में पुलिस ने गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(माओवादी) के एक मेंबर को कई हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। सरकार ने उक्त नक्सली पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
जिले के एसपी एम. आर. नायक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुबह नक्सलियों के स्वयंभू सब जोनल कमांडर विनय कुमार उर्फ पंकज को एक साथी के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि विनय के पास से 6 राइफल, एक पिस्टल, 72 कारतूस, 5 डेटोनेटर एवं बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य बरामद किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें