अनशन पर बैठे राजनाथ सिंह गिरफ्तार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 मई 2011

अनशन पर बैठे राजनाथ सिंह गिरफ्तार.


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन में अनशन पर बैठे बीजेपी के नेता और गाजियाबाद के सांसद राजनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी से पहले राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री मायावती और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मायावती को पद छोड़ देना चाहिए और जब तक संसद में भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक पारित नहीं हो जाता तब तक राज्य सरकार को भूमि अधिग्रहण बंद कर देना चाहिए। उन्होंने किसानों के मुद्दे कांग्रेस को ड्रामेबाजी नहीं करनी की सलाह देते हुए कहा कि केंद्र में उसकी अपनी सरकार है और वह चाहे तो भूमि अधिग्रहण विधेयक संसद से पारित कराकर देश भर के किसानों की इससे जुड़ी समस्याओं का निदान कर सकती है।

गाजियाबाद के आंबेडकर पार्क में 24 घंटे के उपवास पर बैठेने के बाद राजनाथ सिंह ने कहा, 'कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी किसानों का समर्थन करने भट्टा पारसौल पहुंच गए। वे धरने पर बैठे, मुझे इससे कोई शिकायत नहीं है लेकिन यदि केंद्र में उनकी सरकार नहीं होती तो उनके इस धरने का औचित्य समझ में आता। केंद्र में उनकी पार्टी की सरकार है। उन्हें कार्रवाई करनी चाहिए और संशोधनों के साथ भूमि अधिग्रहण विधेयक को संसद में लाना चाहिए।'

भट्टा पारसौल में पुलिस और किसानों के बीच हुए हिंसक संघर्ष की निंदा करते हुए सिंह ने कहा मायावती मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी हैं और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मायावती की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश में केवल 2009 में 636 बार पुलिस की फायरिंग हुई, जिसमें 58लोग मारे गए। जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील राज्य में 2009 में सिर्फ 147 बार पुलिस फायरिंग हुई और इसमें सिर्फ 28लोग मारे गए। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की क्या बदतर स्थिति है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है।'

कोई टिप्पणी नहीं: