आईफोन-4 भारत में उपलब्ध. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 27 मई 2011

आईफोन-4 भारत में उपलब्ध.


 ऐपल के मोबाइल फोन आईफोन-4 की दुनियाभर में लॉन्चिंग के 11 महीने बाद शुक्रवार को इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया गया।
एयरटेल के सीईओ (पश्चिम बंगाल, उड़ीसा) पी. डी. शर्मा ने भारत के अन्य 34 शहरों में आईफोन-4 के लॉन्चिंग की घोषणा करते हुए बताया, ' बाजार में आईफोन-4 अपनी अलग जगह बनाएगा, क्योंकि कई फोन कंपनियों ने ऐपल की खूबियों की नकल कर ली है।' 

पूछे जाने पर कि आईफोन-4 को भारत आने में करीब एक साल का समय क्यों लग गया, जबकि अमेरिका में इसे पिछले साल जून में ही लॉन्च कर दिया गया था, उन्होंने कहा, 'चूंकि 3जी मोबाइल नेटवर्क हाल के दिनों में भारत आया है, इसलिए आईफोन-4 के पास इंतजार के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।'

'हैंडसेट की कीमत 34,500 रुपये रखी गई है और यह 16जीबी की क्षमता के साथ उपलब्ध है। वहीं 32जीबी की मेमरी क्षमता वाले फोन की कीमत 40,900 रुपये रखी गई है। इसमें ऐपल का ए4 ऑपरेटिंग सिस्टम, रैटिना डिसप्ले, विडिया चैट के लिए फेस टाइम और एचडी विडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा जैसी खूबियां हैं।'

कोई टिप्पणी नहीं: