आईएमएफ प्रमुख गिरफ्तार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 मई 2011

आईएमएफ प्रमुख गिरफ्तार.

 

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के प्रमुख डोमिनिक स्ट्रॉस कान को मैनहट्टन में स्थित एक होटल की महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि स्ट्रॉस कान को जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से पेरिस जाने वाले एयर फ्रांस के विमान के उड़ान भरने के कुछ मिनट पहले ही उतार लिया गया।

पुलिस ने कहा कि हवाईअड्डा प्राधिकरण के तीन अधिकारियों ने विमान के पहले दर्जे के केबिन से स्ट्रॉस कान को विमान के उड़ान भरने के दो मिनट पहले उतारा। स्ट्रॉस कान के वर्ष 2012 में फ्रांस के राष्ट्रपति पद के लिए निकोलस सरकोजी के खिलाफ चुनाव लड़ने की उम्मीद थी। कान को न्यूयॉर्क पुलिस को सौंप दिया गया है।

सूत्रों ने जानकारी दी कि 62 वर्षीय कान ने वेस्ट 44 स्ट्रीट पर स्थित सोफिटेल होटल के अपने कमरे में आई 32 वर्षीय होटल कर्मचारी का यौन उत्पीड़न किया। होटल कर्मचारी ने भागकर अन्य कर्मचारियों को इस घटना की जानकारी दी। इस बीच स्ट्रास कान पेरिस रवाना होने के लिए कैनेडी हवाईअड्डा रवाना हो गए जहां पुलिस ने उन्हें विमान से उतारकर गिरफ्तार कर लिया।


कोई टिप्पणी नहीं: