
बिहार के रोहतास जिले में नक्सल प्रभावित चुटिया थाना क्षेत्र के पररिया गांव पर 40 से ज्यादा हथियारबंद नक्सलियों ने धावा बोलकर चार लोगों को अगवा कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 40 से ज्यादा की संख्या में आए हथियारबंद नक्सलियों ने शुक्रवार देर रात पररिया गांव पर धावा बोलकर चार लोगों को अगवा कर लिया।
उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने गांव के विभीषण तिवारी, जैदरक तिवारी, धीरज तिवारी और राजगृह तिवारी को अगवा कर लिया। सूत्रों ने बताया कि गांव में ही किसी के साथ जमीन विवाद के बाद नक्सलियों ने चारों को अगवा कर लिया। नक्सली अक्सर जन अदालत लगाकर ऐसे विवादों का निपटारा करते हैं। उन्होंने बताया कि चारों ग्रामीणों को सकुशल छुड़ाने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें