देशभर में धमाकों की चेतावनी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 मई 2011

देशभर में धमाकों की चेतावनी.


आतंकी संगठन अलकायद प्रमुख, ओसामा बिन लादेन की मौत का बदला लेने के मंसूबे बना रहे हैं. लादेन की मौत का बदला लेने के लिए आतंकियों ने देशभर में धमाकों की चेतावनी दी है. उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के रेलवे स्टेशन मास्टर को एक खत मिला है. जिस में देश की कई खास जगहों पर धमाका करने की चेतावनी दी गयी है.

चिट्ठी लश्कर ए तैयबा के एरिया कमांडर के हवाले से भेजा गया है. जिसके मिलने के बाद सनसनी फैल गयी है. चिट्ठी में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि वे वैष्णो देवी मंदिर, स्वर्ण मंदिर उड़ा देंगे. इस धमकी भरे चिट्ठी में 28 मई को दिल्ली के अलावा उत्तरप्रदेश के बरेली, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरपुर, लक्सर, रामपुर और रायबरेली रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई है.

चिट्ठी में अमरनाथ के यात्रियों को अंजाम भुगतने की भी चेतावनी दी गयी है.  मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन मास्टर फूल चंद कन्नौजिया का कहना है कि इससे पहले भी इस तरह की धमकी भरे चिट्ठियाँ उन्हें मिल चुके हैं. आईबी ने पहले से ही इस बात की आशंका जताई है कि लादेन की मौत से बौखलाए आतंकी अपने सॉफ्ट टारगेट भारत को निशाना बना सकते हैं. यही वजह है कि इस चिट्ठी ने आला अधिकारियों के होश उड़ा दिए हैं, जिसके बाद से सभी जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: