येदियुरप्पा राष्ट्रपति शासन के खिलाफ. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 मई 2011

येदियुरप्पा राष्ट्रपति शासन के खिलाफ.


कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने एच आर राज्यपाल भारद्वाज की राष्ट्रपति शासन की मांग के खिलाफ राजनीतिक और कानूनी तौर पर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को येदियुरप्पा अपने विधायकों के साथ राजभवन के बाहर धरना देंगे।

प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वैंकेया नायडू ने राज्यपाल के राष्ट्रपति शासन के आदेश को गैर प्रजातांत्रिक कदम बताते हुए इसका विरोध किया। भाजपा ने कहा है कि वो अपने विधायकों की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के सामने परेड करवाएंगे ताकि पता चल सके कि येदियुरप्पा सरकार पूरे बहुमत से सरकार चलाने में सक्षम है।

 दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कर्नाटक की समस्या को लेकर प्रणब मुखर्जी, पी चिदंबरम, एस एम कृष्णा और ए के एंटनी के साथ वार्ता की। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के राज्यपाल बी एस भारद्वाज ने कर्नाटक में राष्ट्रपति की सिफारिश की थी। 11 बागी विधायकों के पार्टी में लौटने के बाद कर्नाटक की 224 सदस्यों की एसेम्बली में भाजपा के पास 121 सदस्य हो गए हैं। येदियुरप्पा ने चुनौती देते हुए कहा अगर राज्यपाल चाहते हैं कि मैं अपना बहुमत साबित करूं तो मैं बहुमत साबित करने के लिए तैयार हूं।

कोई टिप्पणी नहीं: