महेंद्र सिंह टिकैत का अंतिम संस्कार आज शाम. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 मई 2011

महेंद्र सिंह टिकैत का अंतिम संस्कार आज शाम.

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष और दिग्गज किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत का अंतिम संस्कार सोमवार शाम को मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में किया जाएगा। उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। भारतीय किसान यूनियन के एक पदाधिकारी ने सोमवार को बताया, ''तय कार्यक्रम के अनुसार चौधरी साहब का अंतिम संस्कार सोमवार शाम चार बजे सिसौली गांव स्थित भाकियू मुख्यालय 'किसान भवन' में होगा। बाद में उनकी अस्थियां हरिद्वार ले जाकर गंगा में विसर्जित कर दी जाएंगी।''

टिकैत को श्रद्धांजलि देने सोमवार को कई दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सीनियर नेता राजनाथ सिंह व कलराज मिश्र तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही टिकैत को श्रद्धांजलि देने सिसौली पहुंच रहे हैं। ऐसी भी अटकलें हैं कि कांग्रेस महासिचव राहुल गांधी, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के साथ सिलौली पहुचेंगे। टिकैत का लम्बी बीमारी के बाद मुजफ्फरनगर में रविवार सुबह निधन हो गया। वह 76 साल के थे।

कोई टिप्पणी नहीं: