
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शुक्रवार को शपथ ली. वह तृणमूल कांग्रेस-कांग्रेस गठबंधन सरकार की मुखिया होंगी. ममता के साथ तृणमूल कांग्रेस के 35 और कांग्रेस के 7 मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य भी शामिल हुए। ममता को राज्यपाल एम के नारायणन राजभवन के उद्यान में दोपहर 1.01 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. उन्होंने गुरुवार को रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया.
गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कांग्रेस प्रभारी शकील अहमद ने विधायक दल की बैठक के बाद कहा था कि कांग्रेस मंत्रिपरिषद में शामिल होने जा रही है। रक्षा मंत्री ए . के . एंटनी के साथ खड़े अहमद ने कहा कि कांग्रेस के मंत्रियों की सूची तृणमूल कांग्रेस के सुप्रीमो को भेज दी गई है , लेकिन उन्होंने नामों का खुलासा नहीं किया था। तृणमूल कांग्रेस की मंत्रियों की सूची में अमित मित्रा , पार्थ चटर्जी , मनीष गुप्ता , सुब्रत मुखर्जी , अब्दुल करीम चौधरी , साधन पांडेय , उपेन विश्वास , सावित्री मित्रा , मदन मित्रा , और नूर आलम चौधरी शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें