चीन पाकिस्तान को थंडर विमान देगा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 मई 2011

चीन पाकिस्तान को थंडर विमान देगा.

चीन ने पाकिस्तान को तत्काल 50 नए जे एफ-17 थंडर बहुद्देशीय विमान देने पर सहमति जताई है। इस विमान की आपूर्ति के लिए गुरुवार को दोनों देशों के बीच करार हुआ। हालांकि विमानों के भुगतान के तरीकों पर अभी भी बातचीत चल रही है।  ये विमान अगले महीने पाकिस्तान को मिल जाएंगे।

 दोनों देश राडार से बचने वाली ‘स्टील्थ’ तकनीक से युक्त विमानों पर भी बात कर रहे हैं। राडार से बचने की तकनीक से लैस जे-20 विमान को लेकर भी दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है। चीन की ओर से थंडर विमानों की नई आपूर्ति के बाद पाकिस्तानी वायुसेना के बेड़े में 260 चीनी विमान हो जाएंगे। 

दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों में सहयोग बढ़ाने के मकसद से चीन 14 अगस्त को पाकिस्तान के लिए एक उपग्रह का भी प्रक्षेपण करने जा रहा है।  यह उपग्रह पाकिस्तान को ‘विभिन्न तरह की जानकारियां’ उपलब्ध कराएगा। चीन का दौरा कर रहे पाकिस्तान प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा है कि दोनों देश रक्षा सहयोग को बढ़ाने पर सहमत हुए हैं और चीन ने पाकिस्तान को उसकी सैन्य क्षमता को बढ़ाने में मदद करने का भरोसा दिलाया है।

कोई टिप्पणी नहीं: