सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश सरकार पर बरसीं. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 मई 2011

सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश सरकार पर बरसीं.


उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कांग्रेस अधिवेशन के दौरान यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस अधिवेशन के अन्तिम दिन गुरुवार को सोनिया ने अपने ओजस्वी भाषण में उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर बरसीं. सोनिया ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज एकदम खत्म हो गया है. गरीबों, किसानों और अति पिछड़ों पर जमकर अत्याचार किए जा रहे हैं.

सोनिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जाति धर्म के नाम पर लूट का राज चल रहा है. वहां कानून व्यवस्था नाम की चीज एकदम खत्म हो गयी है.  उन्होंने इसी कड़ी में भट्ठा परसौल गांव के किसानों की बदहाली का भी जिक्र किया. इस मामले में उन्होंने प्रदेश सरकार की कारगुजारियों का भी बयां किया. साथ ही उन्होंने प्रदेश के किसानों के मामले में अन्य पार्टियों के द्वारा की जा रही राजनीति को भी आड़े हाथों लिया. इस मामले में उन्होंने भाजपा को भी आड़े हाथों लिया.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कुछ पार्टियों के नेता केंद्र सरकार को भ्रष्टाचार की नसीहत देते हैं जबकि वह खुद ही दागदार हैं. उन्होंने इसी कड़ी में एक कहावत को दोहराते हुए अपना जवाब दिया. ‘जिनके घर शीशे के होते हैं वो दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंका करते’. सोनिया ने कहा कि केंद्र ने उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के नाम पर जो पैसा दिया उसका प्रदेश सरकार ने सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया.  

पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश की जनता के लिए जुट जाने का आह्वान किया. जिससे आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस को भारी बहुमत हासिल हो. सोनिया ने अपने भाषण के अन्त में प्रदेशवासियों, वहां आए लोगों और खासतौर से वाराणसी के लोगों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से किए वायदों को पूरी प्रतिबद्धता से निभाएगी.

कोई टिप्पणी नहीं: