बिहार में नक्सली आतंक, सात को किया अगवा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 मई 2011

बिहार में नक्सली आतंक, सात को किया अगवा.

बिहार के जमुई जिले में हथियारबंद नक्सलियों ने मतदानकर्मियों के एक वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया। इसमें एक की मौत हो गई और सात मतदानकर्मियों का अपहरण कर लिया । बिहार में पंचायत चुनाव के नौवें चरण के तहत रविवार को मतदान था। एडीजी (मुख्यालय) राज्य वर्धन शर्मा ने बताया कि जमुई में चुनाव का बहिष्कार करने वालों ने रास्ते में बारूदी सुरंगें बिछा रखी थीं। इसकी चपेट में चुनाव कराने के लिए जा रहे मतदानकर्मियों के दल का वाहन आ गया।

विस्फोट से एक मतदानकर्मी घायल हो गया । सात मतदानकर्मियों को अगवा कर लिया । जबकि दो घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अगवा किए गए मतदानकर्मियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि गया जिले में एक बूथ पर कब्जा करने के प्रयास करने वालों पर पुलिस ने तीन फायर किए। वहीं इस दौरान एक बम विस्फोट में 12 वर्षीय एक बालिका और एक पुलिस कर्मी घायल हो गया है। चंपारन जिले में सबसे ज्यादा 76 प्रतिशत और जमुई में सबसे कम 48 प्रतिशत मतदान हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: