भारत-ओमान रिफायनरी राष्ट्र को समर्पित. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 मई 2011

भारत-ओमान रिफायनरी राष्ट्र को समर्पित.


 प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को 12 हजार करोड़ की लागत से मध्य प्रदेश के बीना में बनी भारत-ओमान रिफायनरी लिमिटेड को राष्ट्र को समर्पित कर दिया। इस अवसर पर बीना में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह परियोजना पूरे देश तथा खासकर मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह भारत पेट्रोलियम लिमिटेड, ओमान ऑयल कम्पनी तथा मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों से बनी विश्व स्तरीय परियोजना है।

यह भारत तथा ओमान के बीच कई क्षेत्रों में हो रहे सहयोग का उदाहरण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भारत तथा ओमान के रिश्ते और मजबूत होंगे। इससे पहले सिंह विशेष विमान से दिल्ली से सुबह 9.30 बजे भोपाल में राजा भोज विमानतल पहुंचे, जहां राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, राज्य के जनसम्पर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा तथा गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने उनकी अगवानी की।
पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी पहले ही भोपाल पहुंच चुके थे। इसके बाद प्रधानमंत्री वायुसेना के हेलीकॉप्टर से राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के साथ बीना पहुंचे।

कोई टिप्पणी नहीं: