सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान की जेल में बंद और मौत की सजा प्राप्त सरबजीत सिंह के मामले में केंद्र को नोटिस जारी किए हैं। इन नोटिसों में सरबजीत की बहन दलबीर कौर द्वारा लगाई गई याचिका पर केंद्र का रुख पूछा गया है। कौर की याचिका में अदालत से आग्रह किया है कि वह केंद्र को सरबजीत की रिहाई के लिए तत्काल और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दे।
दलबीर ने कहा है कि यह सरकार का कर्तव्य है कि वह नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करे। साथ ही, पाकिस्तान सरकार द्वारा अवैध रूप से बंदी बनाकर रखे गए सरबजीत की फौरन रिहाई के लिए समुचित कदम उठाए जाएं। वह फिलहाल लाहौर की कोटलखपत सेंट्रल जेल में बंद है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें