
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2010 का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रथम स्थान चेन्नई की वकील और बैंककर्मी एस. दिव्यदर्शनी ने प्राप्त किया। दिव्यदर्शनी ने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। दूसरा स्थान स्वेता मोहंती को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कम्पयूटर विज्ञान में बीटेक किया है। मोहंती का यह तीसरा प्रयास था।
पुरुष अभ्यर्थियों में आरवी वरुण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि वरीयता सूची में उनका स्थान तीसरा है। उन्होंने रगस दंत महाविद्यालय, चेन्नई से बीडीएस किया है। शीर्ष 10 में स्थान बनाने वालों में चार अभ्यर्थी तमिलनाडु से हैं। इस बार की परीक्षा में कुल 920 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इनमें से 717 पुरुष और 203 महिला अभ्यर्थी हैं। शीर्ष 25 अभ्यर्थियों में पांच महिलाएं हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें