५० मोस्ट वांटेड के नामों की लिस्ट जारी . - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 मई 2011

५० मोस्ट वांटेड के नामों की लिस्ट जारी .


भारत ने 50 वांछित भगोड़ों की एक सूची जारी की है जिसमें लश्कर के संस्थापक हाफ़िज़ सईद और दाऊद इब्राहिम के नाम शीर्ष पर है। अगर लादेन के बाद सबसे मोस्‍टवांटेड अपराधियों की फेहरिश्त में दाऊद इब्राहिम का नाम ही आता है। भारत ने पाकिस्तान से जिन 50 आतंकवादियों को सौंपने की मांग की है, उनमें दाऊद सहित उसके गैंग के ही 20 लोग शामिल हैं। हालांकि पाकिस्तान को सौंपी इस लिस्ट में सबसे ऊपर लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज सईद है। लेकिन सूत्रों की मानें तो यह लिस्‍ट वरीयता क्रम में नहीं बनाई गई है।

पाकिस्‍तान को जो सूची सौंपी गई है उसमें दाऊद इब्राहिम के अलावा टाइगर मेमन, छोटा शकील, अनीस इब्राहिम कास्कर सहित उसके गैंग के कुल 20 लोग शामिल हैं। इनमें 19 भारतीय नागरिक हैं, जिनके खिलाफ 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों के तुरंत बाद मामला दर्ज किया गया था। इसमें शामिल एक मात्र पाकिस्तानी नागरिक है आफताब बटकी, जो बाद में इस गैंग के साथ जुड़ा। इसके खिलाफ 2002 में नकली भारतीय नोट का कारोबार करने का मामला दर्ज किया गया।

सौंपी गई सूची में सभी आतंकियों की तस्‍वीरे भी है। सभी के खिलाफ दर्ज किए गये मामलों और इंटरपोल की ओर से जारी रेड कार्नर नोटिस का ब्‍योरा भी दिया गया है। हालांकि सूची में सबसे ऊपर मुंबई हमले के मास्टर माइंड और लश्कर के संस्थापक हाफिज सईद का नाम है। लिस्ट में इसके बाद के भी छह नाम 26/11 मामले के आरोपियों के ही हैं। इनमें साजिद माजिद, सैयद अब्दुर रहमान पाशा, मेजर इकबाल, इलियास कश्मीरी, राशिद अब्दुल्ला और मेजर समीर अली के नाम हैं।

26/11 ताजा मामला होने की वजह से स्वाभाविक रूप से सबसे पहले इन्हीं लोगों के नाम लिस्ट में डाले गए हैं। मगर भारत के लिए दाऊद इब्राहिम और उसका पूरा गिरोह भी उतना ही अहम है। ये कहते हैं कि भले ही जैश-ए-मोहम्मद के मौलाना मसूद अजहर और हिजबुल मुजाहिदीन के सलाउद्दीन का नाम 28वें और 29वें नंबर पर हो, लेकिन वह भी हमारी प्राथमिकता के लिहाज से उतने ही महत्वपूर्ण हैं। यह सूची भारत ने दोनों देशों के गृह सचिवों की पिछली मुलाकात के दौरान पाकिस्तान को सौंपी थी। इसमें आइसी 814 विमान अपहरण मामले के छह आरोपियों के अलावा चार सिख आतंकवादियों के नाम भी शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: