सौरभ गांगुली का भूमि आवंटन रद्द. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 26 मई 2011

सौरभ गांगुली का भूमि आवंटन रद्द.

सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ गांगुली को किए गए भूमि आवंटन को रद्द कर दिया। सर्वोच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति जी.ए. सिंघवी और न्यायमूर्ति ए.के. गांगुली की पीठ ने राज्य सरकार को सौरभ द्वारा जमीन के लिए दी गई 20 लाख रुपये की राशि लौटाने का निर्देश दिया है।

न्यायमूर्ति गांगुली ने सौरभ को दो सप्ताह के अंदर जमीन लौटाने का निर्देश दिया है और राज्य सरकार से अगले दो सप्ताह के अंदर उनका पैसा लौटाने के लिए कहा है।

सौरभ को साल 2000 में साल्ट लेक इलाके में स्कूल निर्माण के लिए एक एकड़ भूमि का आवंटन किया गया था। स्थानीय निवासियों और एक गैर सरकारी संगठन ने इस सौदे का विरोध किया था। उनका कहना था कि इस भूमि की वास्तविक कीमत उससे कहीं अधिक है जितने में सौरभ ने इसे खरीदा है।

कोई टिप्पणी नहीं: