पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 मई 2011

पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार.



 पुलिस ने एक देसी पिस्टल के साथ कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के काफी करीब पहुंचने वाले युवक को बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के पास से पिस्तौल बरामद कर ली, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं की जा सकी है। गिरफ्तारी के बाद उसे कासना पुलिस स्टेशन ले जाया गया।



राहुल उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए राज्य सरकार की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शनरत किसानों के समर्थन में उत्तर प्रदेश के भट्टा पारसौल गांव पहुंचे थे। यहां से पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कासना पुलिस स्टेशन ले गई थी। इसी दौरान राहुल के आसपास मौजूद भीड़ में यह युवक भी था।



करीब 20 साल की उम्र के इस युवक को राहुल की सुरक्षा में लगे विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) को सौंप दिया गया और उससे पूछताछ की गई।



कोई टिप्पणी नहीं: