पवित्र अमरनाथ गुफा में दर्शन के लिए अभी तक 2.25 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण करवा चुके हैं. यह गुफा समुद्र तल से 13,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है. देश के सभी पंजीकरण केन्द्रों और ऑनलाइन पंजीकरण को मिलाकर अभी तक कुल 2,25,076 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करवाया है.
45,495 श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है.
कुल श्रद्धालुओं में से 1,13,048 ने बालटाल मार्ग से तथा शेष 1,12,028 ने पहलगाम मार्ग से यात्रा करने के लिए पंजीकरण कराया है. अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें