आतंकवादी अमरनाथ यात्रा को निशाना बना सकते हैं. खुफिया एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को ये जानकारी दी. खुफिया एजेंसियों के मुताबिक इस मामले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन और जैशे मोहम्मद के साथ बैठक की है.
ट्रेनिंग ले चुके 30 से 40 आतंकवादी नाइट-विजन, जीपीएस जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस होकर भारतीय सीमा में घुस चुके हैं. इसके मद्देनज़र श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटी और जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं. सीआरपीएफ, सेना, बीएसएफ और राज्य पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए डेढ़ महीने तक चलने वाली तीर्थयात्रा 29 जून से शुरू हो रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें