अन्ना के दफ्तर की आयकर विभाग द्वारा जाँच. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 जून 2011

अन्ना के दफ्तर की आयकर विभाग द्वारा जाँच.


 लोकपाल बिल बनाने की मुहिम की अगुवाई कर रहे अन्‍ना हजारे के ट्रस्‍ट के खातों पर आयकर विभाग की नजर टेढ़ी हो गई है।  लोकपाल पर मसौदा समिति की बैठक से ऐन पहले इनकम टैक्‍स विभाग के अफसर अन्‍ना के दफ्तर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को ट्रस्‍ट के दफ्तर जाकर जांच की और करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। वे अपने साथ कई दस्‍तावेज भी ले गए। हालांकि इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। विभाग की कार्रवाई जिस समय हुई है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि आयकर विभाग की कार्रवाई अन्‍ना पर शिकंजा कसने के लिए है। अन्‍ना और उनके साथी लोकपाल बिल के दायरे में प्रधानमंत्री को रखे जाने पर अड़े हुए हैं। 

अन्‍ना के ट्रस्‍ट के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई से शिव सेना भी भड़क गई है। पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि जन लोकपाल विधेयक पर सरकार से भिड़ने वाले अन्‍ना हजारे को सरकार ने घेरना शुरू कर दिया है। पार्टी का आरोप है कि सरकार ने अन्‍ना को घेरने के लिए आयकर विभाग को अपना हथियार बनाया है और अन्‍ना पर आईटी का फंदा कसने की तैयारी हो गई है।

 अन्‍ना हजारे पहले ही अपनी जायदाद की पूरी जानकारी सरकार को दे चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद आयकर विभाग का एक दस्‍ता पुणे के रालेगांवसिद्धी स्थित अन्‍ना के ट्रस्‍ट की संपत्ति की जांच की। शिव सेना का दावा है कि आयकर विभाग के दस्‍ते को जांच में कुछ भी नहीं मिला है। हिंद स्‍वराज ट्रस्‍ट, कृष्‍णा पाणीवापरसंघा, संत यादव बाबा शिक्षण प्रसारक मंडल, भ्रष्‍टाचार विरोधी जनआंदोलन आदि अन्‍ना से जुड़ी कई संस्‍थाएं हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: